PYS 1.1, 1.2, 1.3

Introduction

The first three sutras of Patanjali’s Yoga Sutras are extraordinarily brief, yet they establish the foundation for everything that follows. The first sutra announces the beginning of the teaching. The second defines Yoga. The third describes what becomes possible when Yoga is established. Taken together, they give us a simple movement: The teaching begins → Yoga is understood → the movements of citta are brought under mastery → the Seer abides in its own nature.

SUTRA 1.1

अथ योगानुशासनम् ॥

Atha yogānuśāsanam
Word-by-Word Meaning
SanskritTransliterationEnglishहिन्दी
अथathaNow; here beginsअब; अब यहाँ से
योगyogadiscipline; practiceयोग; साधना
अनुशासनम्anuśāsanamTeaching; instructionशिक्षण; उपदेश

English – Now begins the teaching of Yoga.

हिन्दी – अब योग के अनुशासन और शिक्षण का प्रारम्भ होता है।

The first sutra is extremely short, yet its opening word is significant. “Atha” generally means “now” or “then.” In traditional interpretations, it can also suggest readiness and an auspicious beginning. Patanjali does not begin with a long introduction. He simply announces that the teaching of Yoga now begins. This is important because Yoga is presented as a discipline rather than merely as information. We can read about Yoga for years without actually practicing Yoga. The word “atha” can therefore be understood as an invitation to readiness. Are we prepared not simply to learn about Yoga, but to observe ourselves? Are we willing to examine the mind, cultivate discipline and investigate our own experience? In this sense, the first sutra is both an opening statement and an invitation to begin.

पहला सूत्र केवल तीन मुख्य शब्दों से बना है, लेकिन इसकी शुरुआत अत्यंत महत्वपूर्ण है। “अथ” का सामान्य अर्थ “अब” या “अब से” होता है। पारंपरिक व्याख्याओं में यह शब्द केवल समय का संकेत नहीं देता, बल्कि किसी महत्वपूर्ण शिक्षण के लिए तैयारी और शुभ आरम्भ का भाव भी व्यक्त कर सकता है। पतञ्जलि योग की शुरुआत किसी लंबी भूमिका से नहीं करते। वे सीधे कहते हैं — अब योग का अनुशासन आरम्भ होता है। यह हमें एक महत्वपूर्ण बात समझाता है: योग केवल जानकारी प्राप्त करने का विषय नहीं है। यह एक अनुशासन है जिसे समझना, अभ्यास करना और जीवन में उतारना होता है। इसलिए “अथ” को हम अपने लिए भी एक निमंत्रण की तरह देख सकते हैं। क्या हम केवल योग के बारे में जानना चाहते हैं? या हम स्वयं को देखने, समझने और बदलने की साधना में प्रवेश करने के लिए तैयार हैं? यही इस छोटे से शब्द की गहराई है।


SUTRA 1.2

योगश्चित्तवृत्तिनिरोधः ॥

Yogaś citta-vṛtti-nirodhaḥ
Word-by-Word Meaning
SanskritTransliterationEnglishहिन्दी
योगःyogaḥYogaयोग
चित्तcittaMind-field; field of consciousnessमानसिक चेतना का क्षेत्र
वृत्तिvṛttiModification; movement; activityगतिविधि; परिवर्तन
निरोधःnirodhaḥStilling; cessationस्थिर करना; संयम; शांत करना

English- Yoga is the cessation of all fluctuations of mind.

हिन्दी – चित्त की वृत्तियों का निरोध ही योग है।

This is Patanjali’s most famous definition of Yoga. Notice that Yoga is not defined here primarily as physical exercise or posture.Patanjali directs our attention toward citta and its vṛttis — the movements or modifications of the mind-field. The ordinary mind is continuously active. A thought appears. A memory appears. A desire appears. An emotion appears. A fear appears. A judgment appears. The difficulty is not simply that these movements exist. The deeper difficulty is that we often become completely identified with them. A thought says, “I am not good enough,” and we experience it as truth. Anger arises, and instead of observing anger, we become angry. A memory appears, and we are pulled completely into the past. Nirodha should therefore not be understood simply as forcefully suppressing thought. It points toward developing steadiness and mastery so that consciousness is no longer compulsively carried away by every movement of citta. Yoga begins to create freedom between awareness and the movements appearing within awareness.

यह पतञ्जलि द्वारा योग की सबसे प्रसिद्ध परिभाषा है। ध्यान देने योग्य बात यह है कि यहाँ योग को मुख्य रूप से शरीर की मुद्रा या शारीरिक व्यायाम के रूप में परिभाषित नहीं किया गया है। पतञ्जलि का ध्यान “चित्त” और उसकी “वृत्तियों” पर है। हमारा चित्त लगातार गतिशील रहता है। एक विचार आता है। फिर दूसरा विचार। कोई स्मृति आती है। कोई इच्छा उत्पन्न होती है। कोई भय आता है। कोई भावना उठती है। हम अक्सर इन मानसिक गतिविधियों को केवल देखते नहीं हैं, बल्कि उनके साथ अपनी पहचान बना लेते हैं। यदि मन में क्रोध है, तो हम कहते हैं — “मैं क्रोधित हूँ।” यदि मन में भय है, तो हम कहते हैं — “मैं भयभीत हूँ।” यदि कोई विचार आता है, तो हम तुरंत उसे “मेरा” या “मैं” मान लेते हैं। “निरोध” का अर्थ केवल विचारों को बलपूर्वक दबा देना नहीं है। यह चित्त की वृत्तियों को समझने, उनके साथ हमारी पहचान को देखने और धीरे-धीरे ऐसी स्थिरता विकसित करने की दिशा में संकेत करता है जिसमें मन की गतिविधियाँ हमें लगातार अपने साथ बहाकर न ले जाएँ। यहीं योग एक वास्तविक आंतरिक साधना बनना शुरू होता है।


SUTRA 1.3

तदा द्रष्टुः स्वरूपेऽवस्थानम् ॥

Tadā draṣṭuḥ svarūpe ‘vasthānam.
Word-by-Word Meaning
SanskritTransliterationEnglishहिन्दी
तदाtadāThen; at that timeतब; उस समय
द्रष्टुःdraṣṭuḥof the one who seesद्रष्टा का; देखने वाले का
स्वरूपेsvarūpeIn its own natureअपने स्वरूप में; अपने वास्तविक स्वरूप में
अवस्थानम्avasthānamremaining; being establishedस्थित होना; ठहरना

English – Then the Seer abides in its own essential nature.

हिन्दी – तब द्रष्टा अपने स्वरूप में स्थित होता है।


If Sutra 1.2 defines Yoga, Sutra 1.3 points toward what becomes possible through that Yoga. “Tadā” means “then.” Then — when the movements of citta have been brought into stillness — the Seer abides in its own essential nature. The Seer should not be understood simply as the physical person who sees with the eyes. It points toward the principle of awareness — that which knows experience. Thoughts change. Emotions change. The body changes. Circumstances change. Roles and identities change. Yet there is an awareness in which these changing experiences are known. Ordinarily, we become so identified with thoughts, emotions and experiences that we mistake these changing movements for who we fundamentally are. Yoga creates the possibility of seeing this identification clearly. As the movements of citta become still, the Seer abides in its own nature.

यदि सूत्र 1.2 हमें बताता है कि योग क्या है, तो सूत्र 1.3 हमें बताता है कि योग की उस अवस्था में क्या प्रकट होता है। “तदा” — तब। जब चित्त की वृत्तियाँ शांत और स्थिर होती हैं, तब “द्रष्टा” अपने “स्वरूप” में स्थित होता है। यहाँ “द्रष्टा” का अर्थ केवल आँखों से देखने वाला व्यक्ति नहीं है। यह उस चेतना की ओर संकेत करता है जो अनुभवों को जानती है। हमारे विचार बदलते हैं। हमारी भावनाएँ बदलती हैं। शरीर बदलता है। हमारी परिस्थितियाँ बदलती हैं। हमारी भूमिकाएँ बदलती हैं। लेकिन इन सभी परिवर्तनों को जानने वाली चेतना के संदर्भ में पतञ्जलि “द्रष्टा” की बात करते हैं। सामान्य जीवन में हम अपने बदलते हुए विचारों और भावनाओं के साथ इतनी गहराई से जुड़ जाते हैं कि हम उन्हें ही अपना स्वरूप मान लेते हैं। योग उस पहचान को देखने की दिशा में ले जाता है। जब चित्त की वृत्तियाँ शांत होती हैं, तब द्रष्टा अपने स्वरूप में स्थित होता है।